उतरौला बलरामपुर -गैंड़ास बुजुर्ग थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत इटईरामपुर के मजरा सकडिहवा के निकट सरयू नहर में नहाते वक्त दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम सा छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है, जबकि घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इस जानकारी के अनुसार गांव के निवासीअकबर अली की दोनों बेटियां नसरीन आयु लगभग (10) वर्ष व महजबीन आयु लगभग (7) वर्ष शुक्रवार की दोपहर लगभग 1 बजे घर के पास स्थित सरयू नहर के सूबन जोत पुल के पास नहाने के लिए गई थीं। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक दोनों बहनें नहर के किनारे नहा रही थीं। इसी दौरान छोटी बहन महजबीन अचानक फिसलकर गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बहन को डूबता देख बड़ी बहन नसरीन ने शोर मचाते हुए उसे बचाने की कोशिश की, और वह भी नहर में आगे की तरफ बढ़ गई, लेकिन वह भी गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगी।दोनों बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर आस पास खेतों में काम कर रहे, ग्रामीण और राहगीरों ने मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरन्त नहर में उतर कर दोनों बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, और दोनों ने दम तोड़ दिया था। घट ना के बाद गांव में कोह राम सा मच गया। परि जन और ग्रामीण बच्चि यों को लेकर घर पहुंचे, जहां उनकी मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
मृतक दोनों बहनें पढ़ने में भी अच्छी बताई जा रही हैं। वे मदरसादारुल हुदा गड़रहिया की छात्राएं थीं। नसरीन कक्षा 2 में पढ़ती थी, जबकि छोटी बहन महजबीन नर्सरी की छात्रा थी। दोनों बहनों के असामयिक निधन से मदरसे के शिक्षक और सहपाठी भी गहरे दुःख में हैं। घटना की सूचना मिलते ही गैंड़ास बुजुर्ग थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना अध्यक्ष राजीव मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे, और ग्रामी णों से घटना की जान कारी ली। इस मौके पर थाना अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नहर में नहाने के दौरान डूबने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी कर रही है, और पोस्ट मार्टम के लिए परिजनों को सम झाने का प्रयास किया जा रहा है।हालांकि देर शाम तक परिजन पोस्ट मार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए थे,मृतक बहनों की मां जरीना खातून ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर नहर में डूबने से मौत होने की बात बताते हुए पोस्ट मार्टम न कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि घटना एक हादसा है, और परिवार इस दुःखद स्थिति में होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं चाहता।परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य बताई जा रही है। मृतक बहनों के पिता अकबर अली मुम्बई में रहकर टेंट हाउस का काम करते हैं, और वहीं से परिवार का भरण-पोषण भी करते हैं। वहीं परिवार का सबसे बड़ा बेटा तौफीक अहमद भी मुम्बई में मजदूरी करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उन्हें सूचना दे दी है।
परिवार में मृतक बहनों से दो बहनें बड़ी तथा एक छोटी बहन भी है। दोनों बहनों की मौत से घर में गहरा सन्नाटा सा पसरा हुआ है। गांव के लोग भी इस घटना से बेहद दुःखी हैं और परि जनों को ढांढस बंधाने के लिए लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं,ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के दिनों में अक्सरबच्चे और लोग नहर मेंनहाने के लिए चले जाते हैं, लेकिन नहर में कई जगह अचानक गहराई होने के कारण ऐसे हाद से भी हो जाते हैं।लोगों ने प्रशासन से नहर के किनारे सुरक्षा के इंत जाम कराने और लोगों को सावधान करने की मांग भी की है,ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know