तुलसीपार्क के भव्य होली मिलन मे जुटे हजारों की संख्या मे लोग,डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह की होरही चर्चा 
बलरामपुर के हृदय स्थली तुलसीपार्क में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के संयोजन में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  गेल्हापुर के महंत बृजाजानंद ज़ी महराज , सदर विधायक पलटू राम, पूर्व सांसद ददन मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, शेरावाली शुक्ला,डी.पी. सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग,  
 दर्जनों वरिष्ठ भाजपा नेता , भाजपा महिला मोर्चा की महिला पदाधिकारी कर्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में महिलाएं बलरामपुर नगर के हजारों की संख्या मे नगरवासी  और जिले के अन्य जगहों के हजारों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
होली मिलन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति बाहर से आये कलाकारो द्वारा दी गई।
जिसमें अवधी होली, लोकनृत्य, चौताल, डेढ़ताल, फाग गीत और विभिन्न सांस्कृतिक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। 
पूरे कार्यक्रम में रंगों और फूल की होली के वातावरण से उत्साह का माहौल बना रहा। 
विगत कई सालों से नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा आयोजित किये जा रहे ऐसे भव्य आयोजन के लिए नगरवासियों ने डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।


उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने