बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
नई दिल्ली। अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) द्वारा भारत की छवि को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने व भारत के अंदरूनी मामलों में दखल देते हुए आर.एस.एस व रॉ पर प्रतिबंध लगाने की मांग के विरोध में आज यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट द्वारा मुख्य शाहदरा चौक पर धरना प्रदर्शन कर अमेरिका का झंडा जलाया गया। इस अवसर पर अमेरिका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री भारत सरकार, विदेश मंत्री भारत सरकार, गृह मंत्री भारत सरकार, रक्षा मंत्री भारत सरकार, राष्ट्रपति भारत व उच्चआयुक्त यूनाईटेड स्टेट ऑफ अमेरिका नई दिल्ली को एक ज्ञापन दिया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी शिवसेना श्री जय भगवान गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि (यूएससीआईआरएफ) की मांग आर.एस.एस व रॉ पर प्रतिबंध लगाओ का हम कड़ा विरोध करते हुए इस मांग की कड़ी निंदा करते है और अमेरिकी राष्ट्रपति के इशारे पर (यूएससीआईआरएफ) द्वारा दूसरे देशों के मामलो में दखलदांजी बंद करने की चेतावनी देते है। उन्हांने कहा कि 1. (यूएससीआईआरएफ) द्वारा भारत के अंदरूनी मामलो में दखलदांजी करते हुए से कहना कि वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन करना अल्पसंख्यको के खिलाफ है। 2. धर्मपरिवर्तन की रोकथाम पर कानून बनाना अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारो का हनन है। 3. उत्तराखंड सरकार द्वारा अल्पसंख्यक शिक्षा आयोग को भंग करना अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन है। ये आरोप निराधार और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र देश के अंदरूनी मामलों में सीधा हमला है। 4. चीन में 25 लाख मुसलमानो को जहां नमाज तक पढ़ने पर भी पाबंदी है। अपना कोई धार्मिक आयोजन करने पर भी पाबंदी है उस पर (यूएससीआईआरएफ) चुप क्यों रहती है। 5. बांग्लादेश में व पाकिस्तान में आये दिन हिन्दुओं की निर्मम हत्यायें, नाबालिक बच्चियों के बलात्कार व उनकी किडनैपिंग जैसी हो रही घिनौनी घटनाओं पर अमेरिकन एजेंसी चुप क्यो है। 6. युद्धों में अमेरिका द्वारा आये दिन दुसरे देशों पर किए जा रहे हमले में दूसरे देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपतियों और स्कूलो व अस्पतालों पर हमले कर बच्चों व बीमारों तक को मारने वाला अमेरिका हमारी ओर किस हैसियत से उंगली उठा रहा है। 7. आये दिन अमेरिका में गोरे काले के रंगभेद, नस्लभेद व हिन्दुओं के मंदिरों पर हो रहे हमले क्या (यूएससीआईआरएफ) को नहीं दिखते। 8. भारत दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे बड़ी आबादी वाला तक लोकतांत्रिक देश है। जहां 146 करोड़ हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई, यहूदी शांति और भाईचारे के साथ बड़े आनंद में रह रहे है। 9. आर.एस.एस. दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक व सांस्कृतिक आपसी सद्भाव को बढ़ाने वाला संगठन है जो लगातार 100 सालो से भारत में व दुनिया के अलग-अलग देशो में रहने वाले सनातनियों में आपसी भाईचारा, सदभाव को जोड़े रखने की कड़ी के रूप में काम कर रहा है। आर.एस.एस पर प्रतिबंध लगाने की मांग देश और दुनिया के सनातनियों की आजादी और मान अधिकारो पर खुला हमला है। 10. रॉ भारत की खुफिया एजेंसी जो देश की सुरक्षा एजंसियो को देश विदेश में आने वाले खतरो से हमेशा सावधान कर देश के आंतरिक व बाह्य सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करती है जिसके ऊपर अमेरिका को कोई टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। 11. अमेरिका सी.आई.ए. एजेंसी द्वारा जो काम लेता है वहीं काम भारत रॉ द्वारा लेता है। 12. बार-बार अमेरिका (यूएससीआईआरएफ) के कंधे पर बंदूक रखकर हमारे अंदरूनी मामलो में दखल देकर हमारे देश की छवि को खराब करने की कोशिश बंद करे और दुनिया के कोने-कोने पर युद्ध लड़ रहा अमेरिका भारत में रहने वाले मुसलमानो को ये कहकर भड़काना बंद करे कि भारत में अल्पसंख्यको के मानवाधिकारों का हनन हो रहा है और उनके ऊपर अन्याय हो रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know