बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़ 
लोनी विधायक ने फिल्मी गीतों में बढ़ती अश्लीलता को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने KVN प्रोडक्शन के गीत ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को सामाजिक मर्यादाओं के विपरीत बताते हुए अश्लीलता  की पराकाष्ठा बताते हुए इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विधायक ने कहा कि ऐसे भड़काऊ एवं अशोभनीय गीत भारतीय संस्कृति, सभ्यता एवं नैतिक मूल्यों को आघात पहुंचा रहे हैं और युवाओं व बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा देना गंभीर चिंता का विषय है इसपर कठोरतम कार्यवाही होनी चाहिए।

उन्होंने संबंधित प्रोडक्शन हाउस, डायरेक्टर, गीतकार एवं कलाकारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सिनेमा से ब्लैकलिस्ट करने की मांग की। साथ ही केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की भूमिका की समीक्षा कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की भी बात कही।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने