लोनी। बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़

थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने मनचले आशिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है 28 जनवरी को पूजा कॉलोनी शनिबाजार की रहने वाली एक महिला ने अपनी पुत्री को जान से मारने की नियत से पडोस में रहने वाले मुकिम के विरुध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका आरोप था कि मुकिम ने जबरन घर में घुसकर महिला की पुत्री के गले में ब्लेड से वार कर घायल कर दिया और फरार हो गया। पुलिस टीम मुकिम की तलाश में थी कि बुधवार को पुस्ता चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी सिधार्थ गौतम ने बताया कि मुकिम पुत्र मोतिन मूलरूप से शनि बाजार पूजा कॉलोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जब उससे पूछतांछ की तो उसने बताया कि लड़की से उसकी बातचीत होती रहती थी 28 जनबरी को फोन किया तो लड़की ने फोन रिसीव नही किया गुस्से में आकर लड़की के घर में घुस गया और उसके गले में ब्लेड से वार किया पर वह बच गई पुलिस ने मनचले अ‌ाशिक को जेल भेज दिया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने