उतरौला बलरामपुर - अधिवक्ताओ को रसोई गैस के लिए गैसएजेंसी पर लम्बी लाइन लगाने पर भी गैस न मिलने के वजह से अधिवक्ताओ ने विरोध प्रदर्शन न्यायालय पर कार्य बहिष्कार करके जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी उतरौला अभय सिह को सौंपते हुए कहा कि वकीलो के लिए गैस वितरण का अलग कोटा निर्धारण किया जाये। और तहसील मै गैस सिलेंडर का वित रण करने तथा अधिवक्ताो के लिए गैस बुकिग के लिए अलग काउंटर बनाए जाने की माग की. अधिवक्ताओ ने न्यायालय पर कार्य बहिष्कार होने से डेढ हजार मुकदमो की सुन वाई नंही हो सकी है.
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिह ने ज्ञापन देने के बाद कहा कि इस समय रसोई गैस की बुकिंग के लिए गैस एजेंसी पर जाना पडता है। लेकिन एजेंसी परउपभोक्ताओं की भारी भीड होने से वकीलो की गैस बुकिग नही हो पाती है। वही पर किसी तरह बुकिग हो जाने पर गैस सिलेन्डर लेने के लिए सैकडो मीटर दूर की लाइन दोपहर मे कडी धूप मे लगानी पडती है. वकीलो के गैस की लाइन मे लगे होने से न्यायलय का न्यायिक काम नही कर पाते है. अधिकारी सारे मामले की जानकारी पर कोई रास्ता वकीलो के लिए नही निकालते है. इससे वकीलों मे अधिकारियो के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त है. अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा, कि वकीलो की मागो को पूरा न किया गया, और वकीलो को गैस उप लब्ध नहीं कराया गया, इसके लिए वकीलो का आन्दोलन तेज हो सकता है, इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने