उतरौला बलरामपुर- नगर व ग्रामीण अंचलों में इन दिनों रसोई गैस को लेकर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर से लेकर ग्रामी ण अंचलों तक गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी -लम्बीं लाइनें देखने को मिल रही हैं।
 स्थानों पर सुबह 5 बजे से ही लम्बी कतारें लग जा रही हैं और लोगों को गैस सिलेंडर के लिए तीन से चार दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार,पहले गैस की होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध थी। लेकिन अब अधि कांश जगहों पर यह व्यवस्था लगभग बन्द हो गई है। इसके चलते उपभोक्ताओं को खुद एजेंसी पर पहुंचकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है, जिससे भीड़ और अव्यवस्था बढ़ गई है। बताया जाता है कि कई गैस एजेंसियों पर सुबह 5 बजे से ही लोगलाइन में खड़े रहकर सिलेंडर के लिए घंटों घंटों इंतजार करते रहते हैं।
जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन का कहना है कि जनपद में ए एल पी गैस की पर्याप्त उप लब्धता है और एजेंसि यों को नियमित आपूर्ति की जा रही है। हालांकि दूसरी तरफ एजेंसियों के बाहर लगी लम्बी कतारें प्रशासन के लिए सवाल खड़ा कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग गैस के लिए लम्बी लाइन में खड़े हुए लोग नजर आ रहे हैं।उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की कमी के कारण उन्हें तीन-चार दिन तक इंतजार करना पड़ता है लेकिन सिलेंडर मिलता ही नहीं है। इससे आम जनता को भारी दिक्क त हो रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में गैस की कमी नहीं है, लेकिन व्यवस्था में सुधार की जरूरत है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने