बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ललिया डीoकेo श्रीवास्तव द्वारा आगामी त्योहार ईद-उल-फितर एवं रामनवमी के दृष्टिगत चौकी मथुरा बाजार, थाना ललिया पिरसर में पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया।
इस बैठक में हिन्दू एवं मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, डीजे संचालकों एवं मौलवी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को आगामी त्योहारों के संबंध में उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही, सभी से शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशो का अनुपालन करते हुए त्योहारो को सकुशल सम्पन्न कराने एवं शान्ति सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के लिये अपील की गई ।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ललिया सन्तोष कुमार मिश्र व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने