बलरामपुर- महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास समिति सम्बद्ध समर्पण सेवा संस्थान की ओर से स्थानीय रमना पार्क परिसर में रविवार की देर शाम होली मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वनवासी छात्रावास के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
         कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्र, विशिष्ट अतिथि विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ल, माता वैष्णो देवी कटरा शनि मंदिर के महंत स्वामी नाथ पाण्डेय, वनवासी समिति के सरंक्षक  डॉ कौशल्या गुप्ता व प्रो0 जे पी पाण्डेय, प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डी पी सिंह व समिति अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित एवं प्रभु श्रीराम, बिरसा मुंडा व बालासाहेब देशपांडे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। सभी लोगों को होली की बधाई देते हुए पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारा, प्रेम, सामाजिक सौहार्द और एकता को मजबूत करना है। यह अनौपचारिक मिलन समारोह लोगों को दैनिक व्यस्तताओं से दूर रंगों के त्योहार के माध्यम से खुशियाँ साझा करने, गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलने और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का अवसर प्रदान करता है। विशिष्ट अतिथि विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ल ने समिति के पदाधिकारियों के कार्य की सराहना करते हुए होली की शुभकामनाएं दी। समिति के सरंक्षक प्रो0 जे पी पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुए छात्रावास स्थापना के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। महामंत्री इंदुभूषण जायसवाल ने समिति के पदाधिकारियों का परिचय कराया। महिला प्रमुख आद्या सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया जबकि उपाध्यक्ष डॉ एम पी तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने सभी अतिथियों व विशिष्ट जनों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन समिति के पदाधिकारी लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान ने किया। इसके पूर्व साधना श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्यक्रम की शुरुआत वनवासी छात्रवास व सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम प्रस्तुत कर किया गया। वहीं वनवासी छात्राओं ने थारू जनजाति के संस्कृति की झलक अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के माध्यम से दिखाया, जिसे खूब सराहा गया।
     इस अवसर पर बलरामपुर चीनी मिल के वित्त महाप्रबंधक बी एन ठाकुर, बनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सचिन जी, रमेश पहवा, कुंवर जय सिंह, जय प्रकाश सिंह, हरिवंश सिंह, प्रो0 अरुण कुमार सिंह, प्रो0 दिव्य दर्शन तिवारी, प्रो0 श्रीप्रकाश मिश्र, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव,मंगल बाबू, अखिलेश्वर तिवारी, रामकुमार मिश्र, वेद प्रकाश मिश्र, डॉ राजन प्रताप सिंह, बी डी जायसवाल, हरेन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने