बलरामपुर- जनपद में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और लंबी लाइनों की समस्या को लेकर अधिवक्ता समाज में गहरा असंतोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसियों पर घंटों तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है, जहां धक्का-मुक्की और अव्यवस्था के कारण अधिवक्ताओं की गरिमा को ठेस पहुंच रही है।
इसी मुद्दे को लेकर बार एसोसिएशन के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से इस समस्या पर चिंता व्यक्त की। बैठक में निर्णय लिया गया कि कचहरी परिसर में ही अधिवक्ताओं के लिए गैस सिलेंडरों की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने कहा है कि ने प्रशासन से मांग की है कि जनपद मुख्यालय पर मौजूद प्रत्येक गैस एजेंसी द्वारा प्रतिदिन कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के लिए 50-50 गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। इस दौरान कलेक्ट बार संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इससे अधिवक्ता समाज को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें एजेंसियों पर लगने वाली भीड़ और अव्यवस्था से निजात मिल सकेगी।
अधिवक्ताओं ने प्रशासन से इस मांग पर शीघ्र निर्णय लेकर व्यवस्था लागू करने की अपील की है, अधिवक्ता समाज को हो रही परेशानियों का समाधान हो इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र त्रिपाठी कमलेश्वर सिंह अंकित त्रिपाठी अजय बहादुर सिंह मोहित श्रीवास्तव प्रशांत ओझा उर्फ डब्लू शशांक त्रिपाठी अटल समय कुमार अजीत शुक्ला देवेश मनी लालजी मोनू सिंह सैयद शिबू हसन आदि उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know