बलरामपुर- माया होटल में 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' के भव्य आयोजन में कुल 271 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। ,जिसमें 218 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार एवं 53 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ।
*​गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति*
इस मांगलिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक बलरामपुर सदर श्री पल्टूराम उपस्थित रहे। इस दौरान मा० प्रमुख, विकास खण्ड बलरामपुर,​मा० प्रमुख प्रतिनिधि, रेहरा बाजार, ​मा० प्रमुख, उतरौला , नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू', मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, ​जिला विकास अधिकारी, डी.सी. मनरेगा, ​खण्ड विकास अधिकारी बलरामपुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।
​सभी अतिथियों ने नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की मंगल कामना की।
​इस अवसर पर सदर ​विधायक पल्टूराम ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी ससम्मान और बिना किसी आर्थिक बोझ के संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है । “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

               हिन्दी संवाद न्यूज से 
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने