बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी नगर में अष्टमी पर मां दुर्गा की शोभायात्रा बैंड बाजो और अद्भुत मनमोहक झांकियां से सुसज्जित शोभायात्रा श्री दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुई और लोनी मैन तिराहा, दिल्ली सहारनपुर रोड, बलराम नगर जैन मंदिर से होते हुए कच्चा बलराम नगर, राशिद अली गेट मैन बाजार से होकर श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में आरती के साथ संपन्न हुईl इस दौरान पुष्प वर्षा के साथ मां दुर्गा के जय घोष गूंज उठेl और विभिन्न स्थानों पर लोगों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की और यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया श्री दुर्गा मंदिर अध्यक्ष कैलाश चंद गर्ग ने बताया रात में मां दुर्गा का विशाल जागरण होगा नवमी को प्रसाद वितरण के बाद नवरात्रों की पूजा संपन्न होगीl सचिव बंटी गुप्ता ने बताया कि प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर की दूर-दूर तक मान्यता हैl गाजियाबाद, मोदीनगर, दादरी, मुरादनगर हापुड़, पिलखुआ, शाहदरा, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए आते हैंl और मां लोनी वाली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैंl इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रतन सिंह भाटी, महासचिव अरविंद गोयल, नॉमिनेट सभासद आरसी अग्रवाल, सभासद सत्येंद्र बंसल, श्री दुर्गा मंदिर के मुख्य आचार्य भगवती प्रसाद डिमरी, आचार्य कालिका प्रसाद सेमवाल, आचार्य भगवती चमोली, राजेश सोम, रिंकू जिंदल, विनोद गुप्ता, केके गर्ग, राहुल सिंघल, संदीप बंसल, दीपक गुप्ता,राजेंद्र उर्फ राजू गर्ग, विजय कुमार, राजू सिंघल, शम्मी शर्मा, सुशील सिंघल कपिल गुप्ता, अभिषेक गर्ग, ओमपाल सिंह, प्रकाश सिंह, रामावतार गोयल, रामकिशन बंसल,दीपक उर्फ कंटू जैन, ओमवीर,वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गर्ग, पत्रकार जीतू वर्मा, पत्रकार संतोष चौहान, पत्रकार बबलू गर्ग, पत्रकार मदनलाल आदि क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहेl शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन तत्पर रहाl इस दौरान लोनी सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम, लोनी कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी,अंकुर विहार थाना प्रभारी योगेंद्रर पंवार, तिराहा चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह, उप निरीक्षक विवेक जावला एवं ट्रैफिक पुलिस का शोभा यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग रहाl
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know