भगवा यात्रा में उमड़ी लखनऊ की युवा शक्ति


’लखनऊ, 27 मार्च 2026ः’

शंख ध्वनि के साथ श्री राम नवमी के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ एक बार फिर आस्था और उत्साह के रंग में रंगी “श्री भगवा यात्रा आयोजन समिति” के तत्वावधान में इस वर्ष ’’पांचवीं भव्य भगवा यात्रा’ का शुभारम्भ किया गया, जिसे लेकर शहर भर में श्रद्धालुओं, विशेषकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।


आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से इस ऐतिहासिक यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की निवेदन किया था कि ताकि सनातन संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।


यह भव्य यात्रा ’27 मार्च 2026, शुक्रवार को अपराह्न 03 बजे’ कपूरथला चौराहा, अलीगंज से प्रारंभ होकर गोमती तट स्थित खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां, भजन टोली की प्रस्तुति आकर्षक रही,  पुष्प वर्षा, प्रसाद वितरण एवं मंदिर परिसर में भोजन प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गयी जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।


यात्रा का मार्ग कपूरथला चौराहा, निराला नगर, 8 नंबर चौराहा, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग, हसनगंज थाना, गौतम बुद्ध पार्क, लक्षमण टीला, कोनेश्वर मन्दिर चौराहा, चौक, चरक चौराहा, नक्खास बाजार, रकाबगंज, अमीनाबाद थाना, कैसरबाग चौराहा एवं परिवर्तन चौक होते हुए खाटू श्याम मंदिर में पूर्ण हुई।


आयोजन समिति के अनुसार, इस यात्रा में लगभग ’2000 दोपहिया वाहन, 1000 चारपहिया वाहन’ तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये थे। शहर के विभिन्न चौराहों पर स्थान-स्थान पर सामाजिक एवं सनातनी संगठनों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।


यात्रा के राष्ट्रीय प्रभारी माधवेन्द्र सिंह जी :- ने बताया कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ’समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और आध्यात्मिक चेतना’ को सुदृढ़ करने तथा हिन्दू स्वाभिमान को जागृत  करने का एक सशक्त माध्यम है।


राम नवमी के इस पावन अवसर पर आयोजित इस भगवा यात्रा ने लखनऊ में आस्था, अनुशासन और सामाजिक एकता का आदर्श प्रस्तुत किया तथा शहर के सांस्कृतिक परिदृश्य को और अधिक गौरव की अनुभूति हुई।


सिख गुरुद्वारे , रविदास मंदिर , पर भव्य शोभा यात्रा का स्वागत सम्मान किया वही बुद्ध पार्क पर हजारो की संख्या में लोगो ने जयकारे के साथ शंखनाद करके यात्रा पर पुष्प वर्षा किया अन्त में खाटू श्याम परिवार वाली ने यात्रा के लोगो भव्य यात्रा समापन पर स्वागत किया ।


श्री भगवा यात्रा आयोजन समिति के निम्नांकित सदस्य उपस्थित रहे :-

डॉ नीरज बोरा, विधायक, उत्तर विधान सभा, लखनऊ, माधवेन्द्र सिंह (जानकीपुरम), गिरिजा शंकर अग्रवाल (महानगर)

आशीष अग्रवाल (डालीगंज, मनोज लाल जी (चौक), घनश्याम दास अग्रवाल (गुड्डा भैय्या), अशोक अग्रवाल, सदस्य, विधान परिषद, उ.प्र.. उमाशंकर हलवासिया (हजरतगंज). भूपेन्द्र अग्रवाल (भीम), अलीगंज, दीपक अग्रवाल (चौक), जगदीश प्रसाद अग्रवाल (डालीगंज), दाऊजी अग्रवाल (राजाजीपुरम) मनोज़ सिंह (संयोजक), अनिल वर्मा, प्रमोद अग्निहोत्री, यदुनाथ सिंह,विवेक शुक्ल,प्रभाकांत वर्मा वीरेन्द्र कुमार (मीडिया समन्वयक),दिनेश कुमार (केंद्रीय कार्यालय),दिनेश सिंह राणा, अखिलेश्वर  नाथ पाण्डेय, प्रमोद अग्निहोत्री, रुचि पाण्डेय, कौशल कुमार सिंह,पारिजात जी,मुकेश कुमार, बृजेश तिवारी (बतकही चौक), विजय तिवारी, गौरव शुक्ल, सुनील शुक्ला, अंजनी श्रीवास्तव, अभय उपाध्याय, पंकज तिवारी पूनम तिवारी (पश्चिमी भाग संयोजिका) ललित राजावत (पूर्व भाग संयोजक) उत्कर्ष बाजपेई (उत्तर भाग संयोजक),मनोज सिंह ,अजित मिश्र,अनमोल कश्यप,सूरज चौधरी


---

“राम नवमी पर निकली भगवा यात्रा में उत्साह के साथ शामिल श्रद्धालु, जय श्रीराम के नारों से गूंजा लखनऊ”’

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने