उतरौला बलरामपुर- नगर और आस पास के ग्रामीण अंचलों में श्री रामनवमी का पावन पर्व श्रद्धा, एवं उल्लास और धार्मि क आस्था के साथ मना या गया। मन्दिरों में दिन भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही, जहां भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव कोविशेष रूप से मनाया गया।
श्रद्धालुओं ने व्रत रख कर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा- अर्चना की। दोपहर के शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीराम के जन्म का उत्सव भी मनाया गया, जहां शंख, घंटा- घड़ि याल और “जयश्रीराम” के जयघोष से पूरावाता वरण भक्तिमय हो उठा।भजन-कीर्तन, रामायण पाठ और सुन्दर कांड का आयो जन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालु पूरे भाव के साथ शामिल हुए। कई स्थानों पर भंडारे और प्रसाद  वितरण का आयोजन भी किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कथा-प्रवचनों में वक्ता ओं ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का सन्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन हमें सत्य के मार्ग पर चलने, कर्तव्य पालन करने और समाज में मर्यादा बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने