बलरामपुर- दिनांक 17.02.2026 को आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान अजय राय सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुए कथित पुलिसिया लाठीचार्ज के विरोध में दिनांक 19.02.2026 को जिला कलेक्ट्रेट परिषद, बलरामपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने किया।
वक्ताओं ने बताया कि लाठीचार्ज में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ-साथ अविनाश पांडे (राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी) तथा धीरज गुर्जर (राष्ट्रीय सचिव) भी चोटिल हुए। कई कार्यकर्ताओं को भी गंभीर चोटें आईं।
जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबा रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
आईसीसी सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबहादुर यादव ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
पीसीसी सदस्य पंकज गुप्ता ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए संघर्ष जारी रखने की बात कही।
कांग्रेस नेता केदारनाथ पांडे ने संक्षिप्त रूप से कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज सरकार की दमनकारी नीति को दर्शाता है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम बहादुर दुबे, पूर्व प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष भीष्म सिंह (उतरौला), ब्लॉक अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी (हरैया), ब्लॉक अध्यक्ष विश्वनाथ यादव (श्रीदत्तगंज), ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पांडे, अमेरिका कुरील, दिलशाद हुसैन, विशाल कश्यप, पृथ्वी नाथ गुजराती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know