गोण्डा- आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को 48 यू पी बटालियन एनसीसी गोंडा परिसर में गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में सफलतम प्रतिभाग करने हेतु श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा की एनसीसी कैडेट खुशी तिवारी का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कैडेट खुशी तिवारी ने गणतंत्र दिवस शिविर के अन्तर्गत प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभाग किया और कठोर परिश्रम तथा दृढ़ अनुशासन से यह मुकाम प्राप्त किया है।
नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस शिविर तक पहुंचने के लिए कैडेट्स सर्वप्रथम इंटर ग्रुप कॉम्पटीशन कैम्प में प्रतिभाग करते हैं। इसके पश्चात् प्री - आर डी सी 1,2,3 जो कि गोरखपुर, गाजियाबाद, नोएडा में चयन के पश्चात अंतिम चयन गणतंत्र दिवस शिविर के लिए होता है। बताते चले कि भारत वर्ष के लाखों एनसीसी कैडेट्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए, लगभग 1800 कैडेट्स इस शिविर में पहुंचते हैं, जिनको कर्तव्य पथ, प्रधानमंत्री रैली, बेस्ट कैडेट्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि विभिन्न श्रेणियों में चयन किया जाता है। यह शिविर, एनसीसी का सर्वोच्च शिविर होता है।
यह प्रतिभा सम्मान समारोह 48 यू पी बटालियन एनसीसी गोंडा के कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर के दिशा निर्देश में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री वर्षा सिंह, उपाध्यक्ष प्रबन्ध समिति, श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा, उमेश शाह, सचिव प्रबन्ध समिति श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा, श्री सुरेन्द्र पाल सिंह छाबड़ा, सदस्य प्रबन्ध समिति श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा, केयरटेकर ऑफिसर डॉ अमित कुमार शुक्ल, सूबेदार मेजर अनंग पाल सिंह, सूबेदार मोहन सिंह, हवलदार बंटी सोलंकी समेत पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने