बलरामपुर- शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कटिया के पुरवा झुन्झुनिया का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत को परखा।
सीएमओ ने बच्चों के नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों से फीडबैक प्राप्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि आशा कार्यकर्ता द्वारा उन्हें निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाता है तथा एएनएम द्वारा समय-समय पर बच्चों का टीकाकरण किया जाता है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिससे उन्हें गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। सीएमओ ने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know