लोनी। बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी बार्डर थाना पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहलाफुसलाकर ले जाना तथा उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
एसीपी अंकुर विहार ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि बार्डर थाने की सेवाधाम कॉलोनी की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को लोनी इकराम नगर कॉलोनी का रहने वाला अली खान पुत्र नूर मोहम्मद मूल रुप से ग्राम सनौता थाना मवाना जनपद मेरठ है। नाबालिक को काफी समय से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा तथा 30 जनबरी को बहलाफुसलाकर भगा ले गया। लड़की की मां ने बार्डर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने पांच दिन में ही लड़की को बरामद कर लिया तथा दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर पोक्सो के तहत जेल भेज दिया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने