बलरामपुर- जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय देहात , सिसई का निरीक्षण कर छात्राओं को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर पढ़ाई, आवास, भोजन, स्वच्छता एवं सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर, छात्रावास एवं कक्षाओं का अवलोकन करते हुए आवासीय सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाए जाने के निर्देश दिए, ताकि छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण में अध्ययन का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा और उनका सर्वांगीण विकास प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर कमी नहीं आने दी जाएगी।
बताते चले कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को पूर्व में संचालित भवन से नव-निर्मित, आधुनिक भवन में सफलतापूर्वक शिफ्ट किया गया है। इसका उद्देश्य छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुरक्षित, सुविधायुक्त आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
नव-निर्मित भवन में छात्राओं को स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, बेहतर आवासीय व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता और आत्मविश्वास में निरंतर वृद्धि होगी।
इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रहे मौजूद। अधिकारी मौजूद रहें।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने