बलरामपुर- विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. रस्तोगी ने कहा कि कैंसर एक गंभीर लेकिन समय रहते पहचान होने पर उपचार योग्य रोग है। उन्होंने आमजन से अपील की कि कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें और नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें। उन्होंने तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान और शराब से दूरी बनाए रखने, संतुलित आहार अपनाने तथा नियमित व्यायाम को कैंसर से बचाव के प्रभावी उपाय बताया।
गोष्ठी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कैंसर के प्रकार, कारण, लक्षण, जांच एवं उपचार की उपलब्ध सुविधाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत कैंसर जांच व उपचार से जुड़ी सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। गोष्ठी के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कैंसर के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know