जनपद बलरामपुर में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कैम्प लगाया गया भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने निरीक्षण किया जिसमें 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक युवतियों को वोटर बनाने का अभियान चलाया गया। विधानसभा बलरामपुर की मतदाता सूची को दुरूस्त कराने का विशेष पुनरीक्षण अभियान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अभियान चलाया गया जिसमें डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर के सुपरवाइजर,अनिल कुमार लेखपाल व प्रशांत वर्मा सुपरवाइजर लेखपाल, सुपरवाइजर राहुल कुमार वर्मा ने एमपीपी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर आदि कई बूथो पर जाकर निरीक्षण किया, जिसमे डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर के बूथ पर जाकर नया वोटर कार्ड बनवाने हेतु फार्म 6 व मतदाता सूची में यदि नाम गलत है तो सुधार करवाने हेतु फार्म 8 भरने के लिए सम्मानित लोगों को जागरूक किया जिसमें बूथ लेवल अधिकारी रवीन्द्र कुमार गुप्ता,अजय कसेरा,अब्दुल वहीद,अनीता श्रीवास्तव,रंन्जू गुप्ता,पूनम सिंह,प्रशंसा शुक्ला नूरजहां,गौरी शंकर सिंह आदि लोग डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर के बूथ पर सभी बीएलओ उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know