जलालपुर (अंबेडकरनगर)। सरकार की तमाम योजनाओं और प्रयासों के बावजूद नवप्रसूताओं की मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला कस्बे के महिला चिकित्सालय का है, जहां सामान्य प्रसव के बाद स्वस्थ बच्ची को जन्म देने वाली नवप्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


मामला ग्राम पखरपुर का है। मृतका के पति प्रवेश कुमार के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब तीन बजे सामान्य प्रसव से बच्ची का जन्म हुआ, लेकिन इसके बाद महिला को उसी हालत में छोड़ दिया गया, जिससे अधिक रक्तस्राव शुरू हो गया।


परिजनों के अनुसार हालत बिगड़ने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आरोप है कि इस दौरान न तो ऑक्सीजन दी गई और न ही ग्लूकोज चढ़ाया गया। जांच और दवाएं भी बाहर से मंगवाई गईं, जबकि जन्म के बाद बच्ची का टीकाकरण तक नहीं कराया गया।


इस संबंध में सीएमएस डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार की शाम दौरे पर महिला चिकित्सालय पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉ गौतम मिश्रा तथा डॉ आशुतोष सिंह ने पीड़ित परिजनों से बात तो की लेकिन इस विषय में कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। 


Author 

Jeevan_Prakash


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने