बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का बारीकी से निरीक्षण किया गया। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाई गयी।
महोदय द्वारा परेड में उपस्थित यूपी 112 के वाहनो में दँगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स व अन्य आवश्यक उपकरण चेक किए गए तथा यूपी-112 के सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु दिशा निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान महोदय द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण किया गया, इस दौरान पुलिस लाइन परिसर, स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड ,जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर तथा पुलिस भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की साफ-सफाई चेक की गई।आरक्षी बैरक तथा पुलिस लाइन आवास के आसपास साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
महोदय द्वारा पुलिस आवासीय परिसर, बैरक तथा रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत निरीक्षण कर परिसर की समग्र व्यवस्था आदि का जायजा लिया गया।
तत्पश्चात पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए क्वार्टर गार्द की सुरक्षा के संबंध मे गार्द कमांडर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । सभी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ-साथ उनके रहने खाने-पीने एवं अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी कर समस्या का निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर/ लाइन डॉ जितेन्द्र कुमार व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know