बलरामपुर /सरस्वती शिशु–बाल विद्यामंदिर इंटर कॉलेज केशव उद्यान (रमनापार्क) बलरामपुर मे कल 8फरवरी को विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा।
विद्यालय प्रधानाचार्य बृजेश नारायण सिँह के अनुसार कल 8फरवरी रविवार फाल्गुन कृष्णपक्ष सप्तमी को विद्यालय प्रांगण मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष एवं माता अहिल्याबाई के 300वीं जयंती पर विद्यालय मे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम सायं 5बजे से प्रारम्भ होगा जो माँ सरस्वती की वंदना से शुरू होगा इसके बाद बरसाने की छोरी, डाली ओपन डोर, रंगों का दरबार, ओस के बूँद, किंग लेयर, जन्मे अवध मे राम, पैरेंट्स गेम, ऑपरेशन सिन्दूर, नारी शक्ति, यक्ष प्रश्न, शिव पार्वती नृत्य, दुल्हन चली, पृथ्वीराज की आँखें नाटक और होली नृत्य के साथ सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम मे पूर्व सांसद श्रवस्ती वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दददन मिश्रा मुख्य अतिथि होंगे मुख्य वक्ता प्रान्त सम्पर्क प्रमुख आर.एस.एस. गंगा सिँह ज़ी होंगे। विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, आरती तिवारी अध्यक्ष जिला पंचायत बलरामपुर, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिँह धीरू, जयराम दास ज़ी महराज श्री राम आश्रम अयोध्या, राजेंद्र सिँह बघेल अखिल भारतीय अभिलेखगार प्रमुख, श्री राम ज़ी सिँह प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति अवध प्रान्त विशिष्ट अतिथि होंगे।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know