जलालपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 100 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश के साथ भेजा गया।
आम नागरिकों ने जमीन के रिकॉर्ड में त्रुटि, अवैध कब्जे और सरकारी दस्तावेजों में नाम गलत दर्ज होने जैसी विभिन्न समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने सभी लंबित मामलों के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। इस अवसर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह, तहसीलदार गरिमा भार्गव सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी ने देर शाम तक फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने