पुरोहितों द्वारा यूजीसी के खिलाफ प्रदर्शन में अखण्ड आर्यावर्त 

के प्रदेश अध्यक्ष को जाने से रोका गया


लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त त्रिदंडी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ल को आज यहां सवर्ण समाज के द्वारा यूजीसी कानून के खिलाफ लखनऊ परिवर्तन चौक पर हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने से संगठन के मुख्यालय में पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। मालूम हो कि आज सवर्ण समाज द्वारा यूजीसी कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जाना था, जिसमें शामिल होने के लिये संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ल कार्यकर्ताओं के साथ रवाना होने से पहले पुलिस प्रशासन संगठन के कुर्सी रोड स्थित मुख्यालय पहुंच कर उन्हें रोक दिया। पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि लोकतांत्रिक देश में जनता को अपनी आवाज उठाने नहीं दी जा रही है। उन्होंने यूजीसी कानून को हिन्दू समाज को तोड़ने वाला बताया और कहा कि इस कानून को लेकर हिन्दू समाज कतई भटकने वाला नहीं है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि न्यायालय ने भले ही यूजीसी कानून को लागू करने पर रोक लगा दी है, लेकिन जब तक सरकार इसे अपनी ओर से वापस नहीं लेती, उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दौर जारी रहेगा।


अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करें :-

मोबाइल नम्बर - 63931 81993

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने