औरैया // विश्व के सात अजूबों समेत देश व क्षेत्र की विरासत अब बीहड़ में एक ही जगह पर नजर आएगी खिलमिल पार्क में यह नजारा देश के अलग अलग प्रांतों से आए कारीगरों के द्वारा तराशा जा रहा है छह माह के अंदर यह आकार ले लेगा पर्यटन की दृष्टि से सात एकड़ जमीन पर यह खूबसूरत नजारा काफी हद तक आकार भी ले चुका है जिले में मनोरंजन के लिए कुछ खास जगह नहीं है ऐसे में नगर पालिका परिषद की ओर से नगरोदय योजना के तहत शहर से पांच किलोमीटर दूर मंगलाकाली मंदिर के पास खिलमिल पार्क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। स्वीकृति के बाद यह परियोजना आकार ले रही है यहां दुनिया के सात अजूबे लगभग तैयार हो चुके हैं पौने पांच करोड़ की लागत से बीहड़ गुलजार हो रहा है असल में इसमें खास बात यह है कि इसके निर्माण के लिए देश के कई प्रांतों से कारीगर आए हैं जो वेस्ट मैटेरियल का प्रयोग भी कर रहे हैं बीहड़ के बीच आकार ले रहा यह आकर्षक नजारा जल्द ही लोगों के लिए पर्यटन का केंद्र बन जाएगा युवा पीढ़ी को ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू कराने व मनोरंजन के कई साधन यहां तैयार किए जा रहे हैं सेल्फी प्वाइंट और फिसल पट्टी भी बनाई जा रही है, यह ट्रेनों व जेसीबी के आकार में है माना जा रहा है कि गर्मी की छुट्टी में यह खिलमिल पार्क गुलजार रहेगा खिलमिल पार्क के आकर्षण विरासत जोन ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहरों की कृतियां दिखेंगी साथ ही गेंदालाल दीक्षित, गांधीजी के औरैया आगमन का दृश्य, देवकली मंदिर, गौरैया मंदिर, संकट मोचन मंदिर, भारेश्वर मंदिर दिखेगा।
किड्स जोन में बच्चों के खेलकूद के फिसल पट्टी व झूले बस, ट्रक, जेसीबी के आकार में होंगे सेल्फी प्वाइंट इसके अलावा इसमें फूलन देवी, निर्भय सिंह गुर्जर, पान सिंह तोमर, गब्बर सिंह, शोले फिल्म के ठाकुर और विजय समेत चुलबुल पांडेय के सीन दिखेंगे यहां पर सात अजूबे एफिल टावर, टावर ऑफ पीसा, पिरामिड, क्राइस्ट द रिडीमर, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी एवं ताजमहल शामिल है बंगाल से आए कारीगर गौरैया तालाब स्थिति शिव मंदिर की कलाकृति तैयार करा रहे कारीगर राज ने बताया कि बंगाल के निवासी है वह गौरैया मंदिर को बना रहे हैं।
लोहे का वेस्ट लगाया बरेली निवासी कारीगर मुनाजिर ने बताया कि वो एफिल टॉवर तैयार कर रहे हैं लगभग तैयार हो चुका है इसमें लोहे का वेस्ट मैटेरियल लगा है बंगाल निवासी विभास विश्वास ने बताया कि वह स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी तैयार कर रहे हैं जिसे लगभग पूरा कर लिया गया है यह काफी खूबसूरत दिखेगा
नगरोदय योजना के तहत खिलमिल पार्क को तैयार किया जा रहा है इस सम्बंध में पालिका परिषद के ईओ रामआसरे कमल का कहना है कि काम पूरा होने के बाद इसे लोगों के मनोरंजन के लिए खोला जाएगा इसमें प्रवेश के लिए टिकट की व्यवस्था होगी।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने