कानपुर // कोहना थाने में रविवार को फ्लैट दिलाने के नाम पर 95 लाख रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है स्वरूप नगर निवासी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने इस मामले में बिल्डर सहित चार लोगों पर आरोप लगाया है अरुण ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि निराला नगर के मृत्युंजय दुबे के साथ जून 2018 में जवाहरनगर स्थित अपार्टमेंट के दो फ्लैट का विक्रय अनुबंध मनोरमा निगम से कराया था इसमें उनके पुत्र मनोज निगम और पौत्र प्रतीक निगम गवाह थे कानपुर भवन का निर्माण बिल्डर फरहान अहमद ने कराया था आरोप है कि निर्धारित समय पर ना तो फ्लैट का कब्जा दिया और ना ही रजिस्ट्री की गई जानकारी हुई कि मनोरमा ने एक फ्लैट किसी को बेच दिया है जबकि दूसरे में सपरिवार रह रहीं हैं पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने 95 लाख रुपये का चेक दिया जो बाउंस हो गया कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि बिल्डर फरहान अहमद, मनोरमा निगम और उनके पुत्र मनोज व पौत्र प्रतीक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर आरोपों की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसी के आधार पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने