आतिश मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट
भ्रष्टाचार निरोधक संगठन का पूर्वांचल प्रांतीय अधिवेशन नौतनवा महराजगंज में आज संपन्न हुआ | इस अधिवेशन में भारी संख्या में आम जन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहें | इस अधिवेशन में बृजेश मणि त्रिपाठी नगर पालिका अध्यक्ष नौतनवां एवं सन्तोष कुमार जायसवाल अध्यक्ष नौतनवां व्यापार मंडल अध्यक्ष माता बनैलिया मंदिर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें |
एक तरफ जहाँ संगठन से नए लोगों की नियुक्ति किया गया वही अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया गया | संगठन अपने लक्ष्यों को लेकर प्रतिबद्ध है और आम आदमी के हितों के प्रति संजीदा है | श्री आतिश मणि त्रिपाठी को तहसील अध्यक्ष फरेंदा के पद पर मनोनीत किया गया | अपनी नियुक्ति और प्राप्त जिम्मेदारी पर श्री त्रिपाठी ने कहा की संस्था द्वारा प्रदत्त समस्त जिम्मेदारियों को सम्पूर्ण निष्ठां एवं ईमानदारी से पूरा करूँगा |
आपको बता दे की भ्रष्टाचार निरोधक संगठन लगातार आम आदमी को जागरूक करता रहता हाउ और लोगों के हितों के लिए कार्य कर रहा है |


.jpeg)









.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know