इटावा // जिले के बकेवर कस्बा में एक परीक्षा केंद्र पर भाई की जगह परीक्षा देने आए एक युवक को केन्द्र पर पकड़ लिया गया केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है पकड़ा गया युवक बकेवर थाना पुलिस की गिरफ्त में है बुधवार को हाईस्कूल की बोर्ड की परीक्षा का पहला दिन ही था कस्बा के बाबूराम सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज में सुबह की हाईस्कूल की परीक्षा की पाली में एक युवक अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया है बताया गया कि हिन्दी का पेपर था जिसमें छात्र अनुज कुमार पुत्र रविंद्र कुमार निवासी ग्राम निबाड़ी कला के स्थान पर उसका बड़ा भाई अभिषेक कुमार पेपर दे रहा था वो पंडित रमेश चंद्र इंटर कॉलेज निवाड़ी कला का छात्र है इनका सेंटर बाबूराम इंटर कॉलेज बकेवर में गया था भाई की जगह परीक्षा देते युवक को स्कूल के अतिरिक्त सचल दल ने चेकिंग के दौरान पकड़ा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने