अंबेडकर नगर: थाना मालीपुर क्षेत्र के जाफरगंज-मालीपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित वृहद गांव टिकरी के पास एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां लगभग 17 वर्षीय किशोरी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
मृतका किशोरी (लगभग 17 वर्षीय) पुत्री रामकुमार निवासी खजूरी बाजार, थाना मालीपुर, जनपद अंबेडकर नगर बताई गई है।
घटना की सूचना दूरभाष व पीआरबी के माध्यम से मिलते ही थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की पहचान कराई तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने पहचान की। बेटी का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know