रज़ा बिजनेस प्वाइंट जनसेवा केंद्र" का पुनः शुभारंभ 18 फरवरी को — क्षेत्रवासियों के लिए सुविधा का नया द्वार खुलेगा


कर्नलगंज, गोण्डा। कर्नलगंज नगर के मौर्यनगर सबरू चौराहे से घंटाघर रोड स्थित चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के ठीक सामने एक नई पहल के रूप में रज़ा बिजनेस प्वाइंट "जनसेवा केंद्र" का भव्य तरीके से पुनः शुभारंभ बुधवार, 18 फ़रवरी को प्रातः 11:00 बजे होने जा रहा है। इस केंद्र की स्थापना प्रो. मो रज़ा द्वारा की जा रही है, जिनका उद्देश्य है ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी और डिजिटल सेवाओं का सरल, सुलभ और पारदर्शी माध्यम उपलब्ध कराना।


*जनता को मिलेगी यह सुविधाएं*


रज़ा बिजनेस प्वाइंट जनसेवा केंद्र" एक मल्टी-सर्विस डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के रूप में काम करेगा, जहां पर निम्नलिखित सेवाएं आम लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी


आधार कार्ड पंजीकरण एवं अपडेट

पैन कार्ड आवेदन

बिजली और पानी के बिल भुगतान

जन्म, मृत्यु एवं जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन

विभिन्न सरकारी योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन जैसे PM-KISAN, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति आदि

रोजगार सेवाएं एवं स्वरोजगार रजिस्ट्रेशन

रेलवे व बस टिकट बुकिंग

ऑनलाइन फार्म भरने की सुविधा (कॉलेज, प्रतियोगी परीक्षाएं, इत्यादि)



यह सभी सेवाएं अत्याधुनिक कंप्यूटर प्रणाली के माध्यम से प्रदान की जाएंगी, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


*प्रो. मोहम्मद रज़ा की सोच*


प्रो. मोहम्मद रज़ा का मानना है कि जब तक गांव और कस्बों के नागरिकों को डिजिटल सेवाएं उनके द्वार पर नहीं मिलेंगी, तब तक "डिजिटल इंडिया" का सपना अधूरा रहेगा। उन्होंने कहा:


इस केंद्र की स्थापना का उद्देश्य सिर्फ व्यापार नहीं बल्कि सेवा है। हमारी कोशिश है कि कोई भी नागरिक किसी जरूरी सरकारी काम के लिए परेशान न हो और उसे सारे काम एक ही छत के नीचे पूरे करने का अवसर मिले।



*स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं*


केंद्र के उद्घाटन की घोषणा से स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है। कई लोगों ने कहा कि अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए तहसील या जिले के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। छात्र, किसान, महिलाएं और बुजुर्ग – सभी को इससे लाभ मिलेगा।


*स्थान की विशेषता*


जहां यह जनसेवा केंद्र खुल रहा है वह स्थान बेहद ही उपयुक्त है — घंटाघर रोड श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के जस्ट सामने। यह स्थान क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण आसानी से पहुँचने योग्य है, जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग भी यहाँ सरलता से आ सकेंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने