औरैया // अछल्दा में तैनाती के दौरान विभागीय योजनाओं के माध्यम से कराई जाने वाली बोरिंग में फर्जीवाड़ा करने का आरोप है निलंबन आदेश जारी होने के बाद अंतिम जांच के आदेश दिए गए हैं मामला करीब एक साल पुराना है लघु सिंचाई विभाग द्वारा किसानों के खेत में सिंचाई के लिए निःशुल्क बोरिंग कराई जाती है अछल्दा में एक शिकायत के बाद हुई जांच में बोरिंग में फर्जीवाड़ा सामने आया था इसमें बोरिंग करने में बहुत बड़ा घपला किया गया था प्राथमिक जांच के दौरान ही लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता जेई पंकज कुमार को सहार स्थानांतरित कर दिया गया था इसके बाद जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी मामले में मुख्य अभियंता लघु सिंचाई लखनऊ ने अवर अभियंता को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है साथ ही अंतिम जांच के आदेश दिए गए हैं इस कार्रवाई के बाद जिम्मेदारों में खलबली मच गई है जल्द ही जांच की अन्य लोगों तक भी पहुंच सकती है लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अजय शुक्ला ने बताया कि अवर अभियंता को निलंबित किया गया है पूरे प्रकरण की जांच अभी चल रही है जो भी दोषी होंगे सभी पर कार्यवाही होगी।
औरैया :- किसानों के लिए निःशुल्क होने वाली बोरिंग में फर्जीवाड़ा के चलते लघु सिंचाई विभाग के जेई पंकज कुमार निलंबित।
loveyoujindagionline@gmail.com
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know