उतरौला बलरामपुर- पीड़ित प्रार्थी मोहम्मद सलीम पुत्र बरकत अली निवासी ग्राम भैरमपुर मजरा(भौरक डीह) ने थाना कोतवाली उतरौला में एक प्रार्थना पत्र देकर कहा कि प्रार्थी के द्वारा विदेश जाने के लिए बीजा हेतु अल्ताफ उर्फ राजू पुत्र अलादीन निवासी ग्राम भैरमपुर मजरा बेलासपुर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को समीर पुत्र रफीक, उस्मान पुत्र सिराजुद्दीन रियाज पुत्र शाहीद अली, इश्तियाक पुत्र किफायत निवासी ग्राम हुसैन बाद खजुरी व लालक डीह से लेकर मुo(80,000) रुपए दिया था,एक एक आदमी का बीस बीस हजार रुपए दिया गया था। विपक्षी ने यह भी कहा था कि अगर बीजा नहीं मिलेगा, तो मैं पूरा पैसा वापस कर दूंगा। लेकिन एक वर्ष बीत गया, और न ही आज तक बीजा दिया और न ही रुपया वापस किया। विपक्षी इस समय दुबई में है,इसका मोबाइल नम्बर74316 39260 है,तथा इसके पिता अलाउद्दीन का मोबाइल नम्बर98208 62870 है,जो कि इस समय बम्बई में है।ऐसी दशा में विपक्षी गण से प्रार्थी गणों का रुपया दिलाए जाना नितांत आवश्यक है।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने