उतरौला बलरामपुर - माडर्न थाना श्रीदत्तगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत दारीlचौरा के पीड़ित निवासी अनिल कुमार पुत्र राज किशोर ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को एक प्रार्थना पत्र देकर कहा कि प्रार्थी के लड़के परमेश्वर पुत्र अनिल कुमार को नाजायज तरीके से बीना किसी घटना के विपक्षी गण बृजलाल पुत्र अयोध्या,भानू पुत्र लौटन, ओमकार पुत्र सूचित लाल उर्फ बटौही के अलावा बृजलाल की पुत्री व पत्नी निवासी ग्राम उपरोक्त माडर्न थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर के द्वारा कूटरचित ढंग से छेड़खानी व दलित उत्पीड़न के धाराओं में फंसाने की कोशिश की जा रही है। जबकि प्रार्थी के लड़के ने कोई अपराध नहीं किया है। विपक्षी के प्रार्थना पत्र पर बिना किसी घटना के ही थाना श्रीदत्तगंज की पुलिस प्रार्थी के लड़के परमेश्वर को दिनांक 23/02/26 से 24/02/26 को पूरा दिन थाने बैठायें रखें थे, और फिर शाम को दिया। प्रार्थी के लड़के के खिलाफ कोई भी एफ आई आर दर्ज नहीं है,और न ही प्रार्थी के लड़के ने कोई भी छेड़खानी नहीं किया है, और विपक्षी गणों के द्वारा प्रार्थी के लड़के से दस लाख रुपए की मांग कर रहे हैं, और न देने पर बीना किसी घटना के ही छेड़खानी का रिपोर्ट दर्ज करवाने की धमकी बार बार दें रहे हैं। उपरोक्त घटना की जांच कराकर विपक्षी गणों के खिलाफ कार्यवाही करने की नितांत आवश्यक है।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने