जनपद बलरामपुर- बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज बलरामपुर के कक्षा 11के छात्र प्रज्जवल गुप्ता ने झारखण्ड की राजधानी रांची मे आयोजित हुए 69वीं नेशनल हॉकी प्रतियोगिता मे उत्तर प्रदेश टीम की तरफ से खेलते हुए देश मे तीसरा स्थान दिलाने मे भूमिका अदा की।
बताते चलें मॉडर्न स्कूल के छात्र प्रज्जवल स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय,मण्डल स्तरीय, प्रदेश स्तरीय हॉकी मे बेहतर प्रदर्शन के चलते चयनित होते हुए नेशनल स्तर के खेल के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का हिस्सा बने जो विगत 25से 31जनवरी तक झारखंड के रांची मे संपन्न हुई।
जिला क्रीड़ा सचिव मो सुहेल ने बताया की प्रज्जवल जिले का बहुत होनहार खिलाड़ी है। उत्तर प्रदेश की टीम ने इस बार अंडर 17हाकी मे देश मे तीसरा स्थान हासिल करते हुए ब्रोज मैडल प्राप्त किया है।
उत्तर प्रदेश टीम के सभी बच्चों को प्रदेश के सीएम श्री योगी आदित्यनाथ ज़ी महराज द्वारा लखनऊ मे जल्द 15–15 हजार रूपये की खेल प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।
उज्जवल की इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद,जिला कोषाध्यक्ष कुमेश सरोज, प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिँह साधना पाण्डेय, अबुल हाशिम खान, अशोक कुमार पाण्डेय, मेजर वी के शुक्ला, वंदना वर्मा, मेजर हरि प्रकाश वर्मा, अंबरीश पाण्डेय,हेमंत कुमार तिवारी, व्यायाम शिक्षक पंकज पाण्डेय, मो नसीम, सईद अहमद, अर्पण पाण्डेय, अभय शंकर, वी पी सैनी, मदन लाल, महेन्द्र कुमार, उमेश कुमार, मो शाहिद,राजेश श्रीवास्तव, अर्पण पाण्डेय, प्रशांत सिँह, हॉकी कोच रश्मि सिँह, तौहीद अजदी सहित सैकड़ो लोगो ने शुभकामनायें दी है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know