31 जनवरी 2026
विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का भव्य आयोजन
आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को सेंट मेरीज़ कान्वेंट स्कूल, सर सैयद नगर (निबकौनी), बलरामपुर में विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एम.एल.के. पीजी कॉलेज, बलरामपुर के अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शिवानंद दुबे एवं मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कृतिका तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने छात्रों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडल एवं रचनात्मक प्रदर्शनों की सराहना की तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
शहर भर से आए सैकड़ों गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों एवं नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडल, प्रोजेक्ट एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बाल मेले में आयोजित विभिन्न आकर्षक स्टॉल एवं गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथियों के साथ-साथ विद्यालय के डायरेक्टर  असलम खुर्शीद,  अरशद खुर्शीद, प्रबंधक फहीम शाहिद एवं स्कूल कॉर्डिनेटर सना खान से भी बातचीत कर कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं स्टाफ सदस्यों का सराहनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।
 विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति प्रबंध समिति सेंट मेरीज़ कान्वेंट स्कूल
सर सैयद नगर (निबकौनी), बलरामपुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने