एसटीएफ उत्तर प्रदेश को मिली बड़ी सफलता: 50 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त अबू हंजाला गिरफ्तार
गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के गंभीर मामलों में थी तलाश
गोण्डा। एसटीएफ उत्तर प्रदेश को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना करनैलगंज, जनपद गोण्डा में पंजीकृत मु0अ0सं0 09/2025, धारा 3/5ए व 8 गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत वांछित ₹50,000 के इनामी अभियुक्त अबू हंजाला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसटीएफ द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह गिरफ्तारी 31 जनवरी 2026 को की गई। लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त की तलाश में एसटीएफ सक्रिय रूप से जुटी हुई थी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: अबू हंजाला
पिता का नाम: सरफराज अंसारी
निवासी: ग्राम पटाइला, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी का स्थान व समय:-
एसटीएफ ने अभियुक्त को कठौआपुल, मोहम्मदपुर गड़वार पुल के पास, थाना क्षेत्र करनैलगंज, जनपद गोण्डा से दोपहर 13:50 बजे गिरफ्तार किया। बताया गया कि अभियुक्त पर गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम से जुड़े गंभीर आरोप हैं, जिसके चलते उस पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित थाना करनैलगंज को सुपुर्द कर दिया गया है।
एसटीएफ की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know