सरूपगंज : श्री गणेश युवा सेवा संगठन द्वारा स्वेटर वितरण कार्यक्रम के तहत 'खुशियाँ बाँटें मिशन' के चलते चार विद्यालय में पहले स्वेटर प्रदान किए आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोर उमरी में 48 विद्यार्थियों को स्वेटर प्रदान किए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदमाराम डाबी सेवानिवृत अध्यापक रहे सर्वप्रथम अतिथि का सम्मान तत्पश्चात रणजीत जीनगर द्वारा कार्यकम पर प्रकाश डालते हुए आगे जारी 'खुशियाँ बाँटें' की जानकारी दी इसी क्रम में अध्यापक विमल कुमार ने अतिथियों द्वारा दीप प्रजलान कर विद्यालय एवं विद्यार्थियों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई इसके पश्चात
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए 48 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किए व बिस्किट दी जिसमें बच्चों के चेहरे खिलखिला उठे रणजीत जीनगर ने सभी का आभार व्यक्त किया इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विमल कुमार, स्टाफ एवं संगठन सदस्य जितेंद्र बासफोड, दीपक कलावत, आकाश, महेंद्र चौधरी, मुकेश बंजारा , प्रिंस एवं कुमुद गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know