पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने सपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मतदान केंद्रों का भ्रमण कर कठिनाइयों की ली जानकारी

कर्नलगंज (गोंडा)। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत कर्नलगंज क्षेत्र में शनिवार को व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रत्येक मतदान बूथ पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की उपस्थिति में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नामों में संशोधन तथा त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया संचालित की गई। प्रदेश के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह द्वारा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ इस मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत क्षेत्र के कई मतदान केंद्रो/बूथों का भ्रमण किया गया। मौके पर उपस्थित मतदाताओं से सीधा संवाद कर उन्हें आ रही समस्याओं एवं कठिनाइयों की जानकारी ली गई। मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर संबंधित उच्च अधिकारियों से वार्ता की गई। इसके अलावा मतदान केंद्र कंजेमऊ व डेहरास के कठिनाइयों के संबंध में उपजिलाधिकारी कर्नलगंज से वार्ता की गई, ताकि आगामी चुनाव प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी बनाया जा सके।
इस भ्रमण कार्यक्रम में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के साथ कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से शमीम अहमद "अच्छन" समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कर्नलगंज, राजकुमार सिंह (विधानसभा अध्यक्ष करनैलगंज), जमील अहमद राईनी (नगर अध्यक्ष करनैलगंज), गणेश पांडेय (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष करनैलगंज), आवेश अहमद राईनी, अनिल कुरैशी, चिश्ती रजा कुरैशी, मुख्तार अब्बासी सभासद, इरफान अहमद सभासद, साजिद सिद्दीकी समाजसेवी, मोहम्मद युनुस, गुड्डू शुक्ला, धूम सिंह (पूर्व प्रधान पारा), मनोज शुक्ला, दलजीत यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
नेताओं ने आम नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते सुधार कराएं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने