उतरौला बलरामपुर - नगर में स्थित मोहम्मद युसुफ उस्मानी इण्टर कॉलेज उतरौला के प्रांगण में विशेष गहन प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता कार्यशाला काआयोजन किया गया। इस कार्य क्रम का मुख्य उद्देश्य था,कि विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ते हुए उन्हें मतदा ता सूची से सम्बन्धित अधिकारों और दायित्वों की जानकारी भी होनी चाहिए।कार्यशाला में विद्यार्थियों को यह सम झाया गया,कि एक जिम्मेदार नागरिक बनने की पहली शर्त अपने मताधिकार का सही उपयोग करना है। इस 
कार्यक्रम के मुख्य अति थि उपजिलाधिकारी अभय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की नींव युवा ओं की सक्रिय भागी दारी पर टिकी हुई है। उन्होंने यह भी कहा,कि 18 वर्ष की आयु को पूर्ण करने के बाद प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अनिवार्य है, ताकि वह देश के भवि ष्य के निर्माण में अपनी भूमिका को निभा सके। उन्होंने सभी छात्राओं से अपील की, कि वे स्वयं जागरूक बनने के साथ साथ अपने परिवारऔर आस पास के लोगों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। तहसीलदार वीरेन्द्र प्रताप ने इस अभियान की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया, कि विशेष गहन प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान सभी नागरिकों को नाम जुड़वाने, नाम कटवाने, संशोधन करा ने तथा आपत्ति दर्ज कराने की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित रह जाते हैं, या गलत विवरण के कारण उन्हें मतदान में कठिनाई भी होती है। ऐसे में यह अभियान त्रुटियों को दूर कर मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्य शाला के दौरान विद्या र्थियों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया,आवश्यक दस्ता वेजों की जानकारी और ऑनलाइन तथा ऑफ लाइन के माध्यम से आवेदन करने के तरी कों के बारे में भी विस्तार रुप से बताया गया है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया, कि किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराने या नाम सम्बन्धी त्रुटि को सुधारने के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर हीआवेदन करना आवश्यक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अबुल हासिम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारियों की समझ को विकसित करना भी विद्यालय का एक दायित्व बनता है। उन्होंने  यह भी कहा, कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ते हैं,और उन्हें एक सजग व जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते हैं, इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें भविष्य में निष्पक्ष तथा निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई है।कार्यशाला के अन्त में सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को निभाने का भी संकल्प लिया गया है।इस अवसर पर विद्या लय के समस्त शिक्षक गण, प्रशासनिक अधि कारी, तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने