हिंदी संवाद न्यूज महोबा
ब्यूरो चीफ नीरज कुशवाहा
मो 9755846289
भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को जोड़ने का किया आह्वान
*महोबा* : जिले में बूथ चलो अभियान के अंतर्गत विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर व्यापक स्तर पर सक्रियता देखने को मिली। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाना है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा ने अभियान में सहभागिता करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो।
जिलाध्यक्ष कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क करें, मतदाताओं को सूची में जुड़वाने तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए। उन्होंने बताया कि अभियान का लक्ष्य हर मतदाता तक पहुँचना है।
कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता, नाम जोड़ने-हटाने, मतदाता सूची में सुधार एवं संशोधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी साझा की गईं। अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं में उत्साह और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
👉 हर मतदाता तक पहुँचें — लोकतंत्र को मजबूत करें
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know