बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी के थाना अंकुर विहार पुलिस ने युवती को आत्महत्या करने के लिए दुषप्रेरित करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि आशी गौतम 28 वर्ष ने 28 जनबरी को आत्महत्या कर ली थी जिसकी सूचना उसके चाचा ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था मृतिेका के चाचा ने प्रोपटी डीलर धीरज कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी अंकुर विहार केशव काम्प्लेक्स डीएलएफ के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उल्लेख किया गया है कि आशी धीरज के प्रोपटी आफिस पर 5 वर्ष से काम कर रही थी। धीरज ने ही उसे आत्महत्या करने के लिए दुषप्रेरित किया जिससे उसकी प्रताडना से उतपीडित होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस टीम धीरज को गिरफ़्तार करने के लिए दविश दे रही थी कि शुक्रवार को महाकाल मन्दिर के पास से धर दबोचा। बताया जा रहा है कि आशी अपनी दो बहने व मां के साथ रेल विहार में किराए के मकान में रहती थी तथा अकेली कमाने वाली थी। पुलिस ने धीरज को जेल भेज दिया है

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने