औरैया // जिले में चेकिंग करने सड़क पर उतरे ARTO एनसी शर्मा को जनता के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा मंडी समिति गेट पर चालान काटने से नाराज भीड़ इस कदर उग्र हुई कि ARTO और उनके सुरक्षाकर्मियों को घेर लिया गया बहस के बाद मामला धक्का मुक्की तक पहुंच गया हालात इतने बेकाबू हो गए कि टीम को अपनी सरकारी गाड़ी मौके पर ही छोड़नी पड़ी और ऑटो रिक्शा में बैठकर जान बचाकर भागना पड़ा मंडी गेट पर मचा संग्राम जानकारी के मुताबिक ARTO अपनी टीम के साथ वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे ताबड़तोड़ कट रहे चालानों ने वाहन स्वामियों का पारा चढ़ा दिया देखते ही देखते कई लोगों ने टीम को चारों तरफ से घेर लिया सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन उग्र भीड़ ने उनके साथ भी धक्का मुक्की शुरू कर दी हूटर बजाकर धौंस जमाने वाली टीम के हाथ पांव उस समय और फूल गए जब भीड़ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए ARTO एनसी शर्मा ने मौके की नजाकत को भांपा और सरकारी वाहन छोड़ सड़क से गुजर रहे ऑटो रिक्शा को रुकवाया और वहां से भाग लिए पीछे सुरक्षाकर्मी भी भीड़ से बचते नजर आए पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ हंगामे की सूचना मिलते ही औरैया कोतवाली भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया हालांकि तब तक अधिकारी वहां से जा चुके थे।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know