उतरौला बलरामपुर -भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) सहयोगी में भारतीय मजदूर किसान संगठन(राष्ट्रवादी)के जिला अध्यक्ष रवि सिंह व जीवन लाल यादव ने उपजिलाधिकारी उतरौला अभय सिंह को  विभिन्न मांगों को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि राजकीय कृषि इकाई केन्द्र श्रीदत्तगंज का जमीन अतिक्रमण से बचाने हेतु पैमाइश कराकर उसे वापसी कराया जाएं, जिससे बाउंड्री का कार्य पूरा हो सके। सार्वजनिक स्थल व सड़क के किनारों से सटे मीठ मुर्गो की खुले आसमान के नीचे दुकान संचालित होने से आम नागरिकों को हो रही परेशानियों से बचाया जाए,ये दुकान श्रीदत्तगंज से लेकर चव ई रोड ईदगाह तक खुले में संचालित हो रहा है, तत्काल प्रभाव से इसे हटवाया जाए। ग्राम मंझारी वांछित में रवि सिंह का नाम घरौनी में दर्ज नहीं हुआ है, कृपया इसे सम्बन्धित कर्मचारी से दर्ज कराया जाएं। विकास खण्ड रेहरा बाजार में स्थित हनुमान पुरवा के निकट सरयू नहर का माइनर कट जाने से किसानों के बर्बाद हुए फसल का भरपूर मुवाजा दिलाया जाए, जिससे किसानों को राहत मिल सके। सरकारी बीज गोदाम उतरौला में खोला गया राजकीय कन्या इण्टर कालेज अन्यत्र स्थानांतरित कराया जाएं।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने