उतरौला बलरामपुर बार संघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को अधिवक्ता ओं ने रोष व्याप्त करते हुए कहा कि अधिवक्ता व उनके परिवार पर जानलेवा हमले के मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर नाराज़गी व्यक्ति करते हुए शुक्रवार को अधिवक्ता संघ की एक आकस्मिक बैठक बार संघ भवन में की गई। बैठक में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक की कार्य शैली की निन्दा व्यक्ति करते हुए सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया,कि जिला बार संघ का जो निर्णय होगा,उसी के अनुरूप अधिवक्ता संघ का निर्णय होगा।अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव का बहिष्कार किया। बहिष्कार के चलते करीब तीन घंटे तक कोई भी मतदान नहीं हुआ।शुक्रवार को अध्यक्षअखिलेश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने अधिवक्ता के प्रकरण में पुलिस की कार्यशैली की निन्दा की और दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की करने की मांग की। सुशील कुमार श्रीवास्त व ने कहा कि इस प्रकरण से यह स्पष्ट होता है कि अधिवक्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। इस प्रकरण में तत्काल कार्यवाही की जाय।अधिवक्ता मार्कण्डेय मिश्रा ने कहा कि इस मामले में जो भी निर्णय जिला बार एसोसिएशन का होगा उसका पूर्ण समर्थन किया जाएगा।बैठक में पूर्व मंत्री अमित कुमार श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री इजहारुल हसन, राम चन्द्र जयसवाल,ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने भी अपने अपने विचार रखते हुए प्रकरण में तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग की अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने अधिवक्ताओं के प्रकरण में पुलिस की कार्य शैली की निन्दा की, और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने जब से जिले की कमानbसंभाली है तब से अधिवक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। साथी अधिवक्ता व उनके परिवार के ऊपर जो हमला हुआ है उसमें तत्काल कार्यवाही नहीं की गई।और बैठक में जिला बार संघ अध्यक्ष बलरामपुर का जो भी निर्णय होगा, उसका पूर्ण रूप से समर्थन व सहयोग का निर्णय के साथ साथ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की कार्यशैली पर निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में आलोक गुप्त,दीप चन्द,शत्रुघ्न लाल,रघुवंश सिंह, परशुराम यादव, राम चन्द्र,अखिलेश यादव, नीरज कुमार गुप्ता, आशीष कुमार कसौ धन,अजीत यादव, शादाब अहमद, व्यास मुनि पांडेय के अलावा तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
उतरौला बलरामपुर- अधिवक्ता पर हुए हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव का किया बहिष्कार
Sangharsh
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know