उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत पनवापुर के पूर्व प्रधान विश्व नाथ पाण्डेय पुत्र राम प्रसाद पाण्डेय निवासी ग्राम छोटका रमवापुर ने 05/01/ 2026 को सम्पूर्ण तहसील दिवस में जिलाधिकारी बलराम पुर को एक शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत पनवापुर में मानक के विपरित किए गए सी सी निर्माण कार्य का भुगतान को लेकर पूर्व प्रधान ने वर्तमान प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि पनवापुर में वर्तमान प्रधान के द्वारा पूर्व में लगाए गए खड़ंजे पर जो पूर्व प्रधान के द्वारा किया गया था,उस पर एक इंच सीमेंट घोलकर सी सी निर्माण दिखाकर उसका भुग तान किए जाने का प्रस्ताव किया जा रहा है। इस पर जांच करा कर व भुगतान रोकने के लिए नितांत आवश्यक है।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने