बलरामपुर- स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विवरण के अनुसार, लाभार्थियों में 887 पुरुष, 810 महिलाएं और 113 बच्चे शामिल रहे। मेलों में आए मरीजों का पंजीकरण कर सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर, टीबी, कुष्ठ, नेत्र एवं दंत रोगों की जांच की गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, परिवार नियोजन संबंधी परामर्श और बच्चों का टीकाकरण भी किया गया।
इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई। दवा वितरण काउंटर के माध्यम से निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौआपुर और महराजगंज तराई का निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा ना है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे नियमित रूप से इन मेलों में आकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

       हिन्दी संवाद न्यूज से
         रिपोर्टर वी. संघर्ष
           बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने