उतरौला बलरामपुर- आदर्श नगर पालिका क्षेत्र में इस समय एस आई आर सर्वेक्षण निरीक्षण और पंजीकरणका कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। शासन केनिर्देशों के बाद नगर क्षेत्र में भवनों,प्रतिष्ठानों तथा आवासीय परिसरों का सत्यापन औरअभिलेख अद्यतन कराया जा रहा है। इस अभियान में बी एलओ से लेकर नगर पालिका परिषद उतरौला के कर्मचारी प्रतिदिन पूरे क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सर्वेक्षण कार्य में लगे हुए हैं। लगातार फील्ड में व्यस्त रहने के कारण नगर पालिका कार्यालय में संचालित कई नियमित कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कर्मचारी फील्ड ड्यूटी में होने से दैनिक पटलू कार्य, जैसे जन्म- मृत्यु प्रमाण-पत्र, व्यापार लाइसेंस,कर सम्बन्धित आवेदन, जलकर विभाग एवं भवन सम्बन्धी निस्ता रण जैसे कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं।इसके चलते नगर पालिका कार्यालय पहुंचने वाले फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। कई आवेदकों ने बताया कि कार्यालय में सम्बन्धित कर्मचारी उप लब्ध न मिलने से उन्हें अपने जरूरी कार्यों के लिए बार-बार चक्कर काटना पड़ रहा हैं। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि एस आई आर कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है और यह शासन की प्राथमिकता में शामिल है नगर पालिका के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सर्वेक्षण कार्य पूरा होते ही सभी नियमित नगर सेवाएं पूर्व की भांति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएंगी। साथ ही साथ फरियादियों की असुविधा को देखते हुए सीमित स्टाफ के साथ महत्वपूर्ण कार्य तत्काल पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि सर्वेक्षण कार्य भी जरूरी है, लेकिन साथ ही साथ जनता के दैनिक कार्य भी प्रभावित नहीं होने चाहिए।अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन एस आई आर कार्य और आम जनता की सुविधा ओं में किस तरह सन्तुलन भी स्थापित करता है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know