उतरौला बलरामपुर - ग्यारहवीं शरीफ़ के पर्व को लेकर मुस्लिम समु दाय में काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
 नगर सहित ग्रामीण इलाकों में मुर्गों की खरीद फरोख्त तेज हो गई। मुर्गों की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। एक एक देशी मुर्गे का कीमत एक हजार रुपए से लेकर पन्द्रह सौ रूपये तक बिक रही हैं। बताते चले कि शेख अब्दुल कादिर जीलानी रहमतुल्लाह अलैहि ( गौसे आजम ) के यौमे पैदाइश पर ग्यारहवीं शरीफ़ पर उनके नाम पर नज्रो नियाज दिलाया जाता है। जिसमें बकरा, मुर्गा आदि जिबह कर अपने हैसियत के मुताबिक लोगों को खाना खिला या जाता है। इसी त्यौहार को लेकर कस्बे में लाल मुर्गों की मांग और भी बढ़ गई है।
          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
          उतरौला बलरामपुर। 
        

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने